🔴 अलर्ट
राजस्थान में बहुत गर्मी — रेड अलर्ट  •  मध्यप्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी  •  केरल में मॉनसून एक्टिव  •  उत्तर प्रदेश में लू का खतरा  •  MausamAlert.com — भारत का अपना मौसम पोर्टल
Home / News / दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में आज बरसेगी आफ़त, सावधान रहे

दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में आज बरसेगी आफ़त, सावधान रहे

पोस्ट -22 July 2026
Add as a preferred
source on Google
दिल्ली NCR बारिश अलर्ट | delhi ncr 18 rajya barish alert 22 july

दिल्ली NCR बारिश अलर्ट | देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत से सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने आज, 22 जुलाई को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत करीब 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका जताई गई है।

राज्यों में मौसम का हाल

1. दिल्ली-NCR: अभी और बढ़ेगी बारिश

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम यानी 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD के मुताबिक, 22 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, उसके बाद तेज सतही हवाओं के साथ बारिश और बढ़ सकती है। हालांकि असली टेस्ट अभी बाकी है — दिल्ली-NCR में भारी बारिश का असली दौर 23 से 25 जुलाई के बीच शुरू होगा। यहाँ देखे – दिल्ली में 10 दिनों का मौसम

2. यूपी, पंजाब-हरियाणा में अलर्ट

पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में 24 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका है, वहीं बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और बरेली जैसे इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 21-23 जुलाई के दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ तेज बारिश होगी, इसके बाद 26 जुलाई तक हल्की-मध्यम बारिश जारी रहेगी। यहाँ देखे – सभी राज्यों, जिलों का मौसम

3. राजस्थान में लौटा मानसून

छोटे ब्रेक के बाद राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में 23-26 जुलाई के बीच मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में 24-25 जुलाई से बारिश तेज होगी। यहाँ देखे – राजस्थान का 10 दिनों का मौसम

4. पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों में भी असर

पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में 20-26 जुलाई के बीच व्यापक बारिश और अंडमान-निकोबार में 21-22 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू-मंडी में रेड अलर्ट है, उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली में 27 जुलाई तक बारिश-गरज की चेतावनी है, और जम्मू-कश्मीर में कई जगह बाढ़ जैसे हालात के बीच 24 जुलाई तक अलर्ट बरकरार है।

सावधानी बरतें

जलभराव वाली सड़कों से बचें, बिजली कड़कते समय घर के अंदर रहें, पहाड़ी यात्रा से पहले सड़क-मौसम की जानकारी जरूर लें, और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर बनाए रखें।

मौसम से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए बने रहें mausamalert.com के साथ।

23