🔴 अलर्ट
राजस्थान में बहुत गर्मी — रेड अलर्ट  •  मध्यप्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी  •  केरल में मॉनसून एक्टिव  •  उत्तर प्रदेश में लू का खतरा  •  MausamAlert.com — भारत का अपना मौसम पोर्टल
Home / News / मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

पोस्ट -23 July 2026
Add as a preferred
source on Google
मौसम विभाग भारी बारिश अलर्ट | mausam vibhag bharat mein bhari barish alert

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पर्वतीय क्षेत्र

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। यहाँ देखे – सभी राज्यों का मौसम

मध्यम से तेज बारिश

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दिन के दौरान मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

तेज बारिश की चेतावनी

गुजरात, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी आज तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।


स्रोत: मौसम विभाग / आकाशवाणी समाचार

मौसम से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए बने रहें mausamalert.com के साथ।

23